वार्षिक Webby Awards के पर्यटन वर्ग में विकिट्रैवल को प्रथम पुरस्कार मिला !

समाचार

विकिट्रैवल से

[बदलें] मार्च

[बदलें] श्री लंका में बम्ब विस्फोट

26 मार्च, 2007

हल्के विमानों का इस्तमाल करते हुए, तमिल टाइगर रेबल्स ने कलम्बो के अन्तरराष्ट्रीय हवाई-अड्डे में बम्ब गिराये। इसकी वजह से काफ़ी सारे विमान विलम्बित हो गये।

[बदलें] अप्रैल

[बदलें] जेट ने हासिल किया एयर सहारा

12 अप्रैल, 2007

भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइन जेट एयरवेज़ ने आख़िरकार एयर सहारा को ख़रीद लिया है। एयर सहारा को ख़रीदने की सौदेबाज़ी काफ़ी समय से चल रही थी और लंबी बातचीत के बाद जेट ने एयर सहारा को ख़रीदने का सौदा क़रीब साढ़े 14 अरब रुपए यानी लगभग 34 करोड़ डॉलर में तय कर लिया। एयर सहारा को ख़रीदने की सौदेबाज़ी काफ़ी समय से चल रही थी और लंबी बातचीत के बाद जेट ने एयर सहारा को ख़रीदने का सौदा क़रीब साढ़े 14 अरब रुपए यानी लगभग 34 करोड़ डॉलर में तय कर लिया। बीबीसी हिन्दी

[बदलें] चीन ने शुरू की बुलेट ट्रेन सेवा

19 अप्रैल, 2007

बेजिंग में चीन के रेल विभाग ने बुधवार को बुलेट ट्रेन सेवा शुरू की जो 250 कि मी प्रति घंटे तक की रफ़्तार से चल सकती है। इस तरह की पहली ट्रेन आज सुबह शंघाई से सुझोउ रवाना हुई। देश भर में इस श्रेणी की 280 रेलगाड़ियाँ विभिन्न स्टेशनों से रवाना की गई। इस वर्ष के अन्त तक इस श्रेणी की 500 रेलगाड़ियाँ पटरियों पर दौड़ती नज़र आयेंगी। ट्रेन डी460 शंघाई से स्थानीय समय के अनुसार पांच बजकर 38 मिनट पर रवाना हुई और पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रान्त में तेज़ी से उभरते शहर सुझोउ पहुँचने में इसे महज 39 मिनट लगा। इस तरह 112 कि मी की यात्रा का समय तक़रीबन आधा हो गया। दैनिक जागरण